Top News
Next Story
Newszop

FD Highest Interest Rate: ये बैंक अपने ग्राहकों को FD पर दे रहा है 9.5% तक का ब्याज, तुरंत लगाएं पैसा

Send Push

FD Highest Interest Rate: पिछले दो सालों से निवेशकों को बैंकों और NBFC के FD अकाउंट पर बेहतरीन ब्याज मिल रहा है। अगर आप भी FD पर अच्छा ब्याज पाना चाहते हैं तो आपको अभी से निवेश कर देना चाहिए। इसकी वजह यह है कि भविष्य में FD की ब्याज दरों में कमी आने की संभावना है, बढ़ने की संभावना बहुत कम है। आज हम आपको देश के उन बैंकों के बारे में बताएंगे जो फिक्स्ड डिपॉजिट पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक देश में FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। बैंक 1001 दिनों की अवधि वाली FD पर सामान्य ग्राहकों को 9% सालाना ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों को 9.5% सालाना ब्याज दे रहा है। 1 साल की FD पर 7.85%, 3 साल के लिए 8.15% और 5 साल के लिए 8.15% की दर से ब्याज दिया जा रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।

नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक भी 1111 दिन की अवधि पर सामान्य ग्राहकों को 9% और वरिष्ठ नागरिकों को 9.5% वार्षिक ब्याज दे रहा है। इसी तरह बैंक सामान्य ग्राहकों को 1 साल की FD पर 7%, 3 साल की FD पर 9% और 5 साल की अवधि के लिए पैसा जमा करने पर 6.25% ब्याज दे रहा है।

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 2 साल 2 दिन की अवधि पर सामान्य ग्राहकों को 8.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 9.15% ब्याज दे रहा है। 1 साल की अवधि वाली FD के लिए बैंक की ब्याज दर 6.85%, 3 साल के लिए 8.60% और 5 साल के लिए 8.25% है।

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 18 महीने से 24 महीने की अवधि वाली FD पर सामान्य ग्राहकों को 8.55% और वरिष्ठ नागरिकों को 9.05% सालाना ब्याज दे रहा है। बैंक एक साल की FD पर 6%, 3 साल की जमा पर 7.50% और 5 साल की जमा पर 6.50% ब्याज दे रहा है।

अगर आप उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 2 से 3 साल की अवधि के लिए FD करते हैं तो आपको 8.5% ब्याज मिलेगा। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 9.10% सालाना ब्याज दे रहा है। 1 साल की FD पर ब्याज दर 8%, 3 साल की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 8.5% और 5 साल की FD पर 7.75% है।

Loving Newspoint? Download the app now