Next Story
Newszop

FIR Against Himachal Minister For Beating Up NHAI Official : एनएचएआई अधिकारी को पीटने के आरोप में हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एफआईआर, नितिन गडकरी ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया फोन

Send Push

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी अचल जिंदल के साथ मारपीट मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज हो गई है। वहीं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री मंत्री नितिन गडकरी ने अधिकारी की पिटाई पर नाराजगी जताते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की और सभी दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया। गडकरी ने कहा कि इस मामले में जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए और बिना देरी के पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए।

नितिन गडकरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और उनके सहयोगियों द्वारा NHAI PIU शिमला के प्रबंधक अचल जिंदल पर किया गया जघन्य हमला अत्यंत निंदनीय है। यह कानून के शासन का अपमान है। अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन कर रहे एक लोक सेवक पर इस तरह का क्रूर हमला न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालता है बल्कि संस्थागत अखंडता को भी नष्ट करता है। मैंने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की है और सभी अपराधियों के खिलाफ तत्काल और अनुकरणीय कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

एनएचएआई के चेयरमैन ने भी हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को इस मामले में पत्र लिखा था। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि कानून के अंतर्गत दोषी पर जो भी कार्रवाई होनी चाहिए वो की जाएगी। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के भट्टाकुफर में पांच मंजिला भवन ढह गया था। जिसके बाद सोमवार को पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह मौके पर निरीक्षण करने पर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान वहां एनएचएआई के अधिकारी अचल जिंदल के साथ मंत्री और उनके समर्थकों ने मारपीट की।

 

 

The post FIR Against Himachal Minister For Beating Up NHAI Official : एनएचएआई अधिकारी को पीटने के आरोप में हिमाचल के मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ एफआईआर, नितिन गडकरी ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया फोन appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now