इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 2025-26 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर सरकारी भर्ती परीक्षा का पूरा कैलेंडर चेक कर सकते हैं।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अक्टूबर 2024 से जून 2026 तक आयोजित होने वाली सभी भर्ती परीक्षाओं की डेट जारी कर दी है। बता दें कि अक्टूबर 2024 से जून 2026 के बीच राजस्थान में 70 भर्ती परीक्षाएं होंगी। भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, साल 2024 में अक्टूबर से दिसंबर के बीच 11 एग्जाम्स होंगे।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं के कैलेंडर में सरकारी रिजल्ट की संभावित तारीख भी बताई है। राजस्थान भर्ती परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, 2024 में अक्टूबर से दिसंबर तक 11, 2025 में 54 और 2026 में 5 भर्ती परीक्षाएं होंगी।
pc- dailymotion.com
You may also like
एयर इंडिया 27 अक्टूबर से बेंगलुरु और लंदन हीथ्रो के बीच शुरू करेगी सीधी उड़ान
सुनहरा मौका! Amazon Diwali Sale 80% तक के तगड़े डिस्काउंट पर मिल रहे Noise समेत ये धांसू इयरबड्स, यहाँ देखे बेस्ट डील्स
इलाहाबाद बैंक डकैती : उत्तराखंड एसटीएफ ने 20 वर्ष से फरार डकैत को तमिलनाडु से दबोचा, एक लाख रुपये था इनाम
नूरपुर पुलिस ने महिला नशा तस्कर की एक करोड़ से अधिक की संपत्ति की जब्त
कांग्रेस और उसके जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त : केदारनाथ गुप्ता