इंटरनेट डेस्क। यूपी से हरदोई में एक बड़ा ही खतरनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में जैसे ही लोगों ने सुना तो उनके होश उड़ गए। जी हां यहां होटल में महिला को बंधक बनाकर ढाई घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला की हालत बिगड़ने पर आरोपित ठेकेदार उसे सेमरा चौराहे पर छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पहुंच ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने शहर कोतवाली में दो दिन पहले तहरीर देते हुए शिकायत की थी। महिला ने बताया कि उसका पति राजमिस्त्री है। वह अरवल थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव निवासी ठेकेदार मुन्ना के यहां काम करता है। मुन्ना वर्तमान में जरौली शेरपुर में रहता है। 12 जून को घर में बच्चों से हुए विवाद की जानकारी देने महिला मुन्ना के घर पहुंची। मुन्ना ने उसे हरदोई ले जाकर कार्यवाही कराने का झांसा दिया।
पहुंच गई ठेकेदार के साथ
महिला ठेकेदार की बाइक पर बैठकर हरदोई आई। दोपहर करीब 12 बजे सदर तहसील के पास स्थित एक होटल में उसे ले गया। होटल में ढाई घंटे तक जबरन बंधक बनाए रखा। इस बीच उसके साथ दुष्कर्म किया। हालत बिगड़ने पर बाइक पर बैठाकर सेमरा चौराहे के पास उसे छोड़कर फरार हो गया। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद शहर कोतवाली में मामला दर्ज करवाया गया।
pc -hindustan
You may also like
शमी के पौधे' के आस-पास भूलकर भी न रखें ये 3 चीज, वरना रातों-रात बन जाएंगे कंगाल.. धन की होगी हानि
आज का Gold Rate जानकर चौंक जाएंगे आप, हर ग्राम पर बढ़ा इतना पैसा!
₹9 लाख में मिलेगा अपना घर! सरकार खर्च करेगी ₹60,000 करोड़, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
यमराज का घर' है सौरमंडल का ये ग्रह, सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में लगते हैं 48 साल
हिमाचल : कार में सनरूफ खोलकर शराब पीते पर्यटकों का वीडियो वायरल, पुलिस सख्त