इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का अंत किसी को नहीं पता है, लेकिन अब मामला थर्ड वर्ल्ड वॉर तक जा सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खफा हैं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिरमीर पुतिन इसकी वजह है। ट्रंप किसी भी हालत में रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर कराना चाहते हैं. लेकिन पुतिन इसके लिए तैयार नहीं हैं। ऐसे में ट्रंप ने पुतिन से दो टूक कह दिया था कि हमारी बात नहीं मानकर वे आग से खेल रहे हैं।
खबरों की माने तो इसी का जवाब अब रूस ने ट्रंप को दिया हैं और इस धमकी का जवाब भी ऐसा हैं की सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। रूस की सिक्योरिटी काउंसिल के डिप्टी चेयर दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि ट्रंप ने पुतिन के बारे में कहा है कि वह आग से खेल रहे हैं और रूस के साथ वह कुछ बुरा कर सकते हैं। मैं एक ही बुरी चीज जानता हूं और वो हैं तीसरा विश्वयुद्ध।
अमेरिका और रूस की इन बयानबाजियों से इतना तो तय है कि दोनों देशों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है। इससे पहले ट्रंप ने पुतिन पर भड़कते हुए कहा था कि व्लादिमीर पुतिन को यह समझना चाहिए कि अगर मैं नहीं होता, तो रूस के साथ अब तक बहुत ही बुरी चीजें हो चुकी होतीं।
pc- www.aa.com.tr
You may also like
'ताम्रजल' से करें दिन की शुरुआत, रखता है दिल का ख्याल
वित्त वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान : क्रिसिल
क्या आपको भी चाहिए बजट में लक्ज़री फील वाली कार? Hyundai हो सकती है बेस्ट चॉइस
शादी के दिन दूल्हें ने कर दी ऐसी चीज की डिमांड, सुनकर दुल्हन को आया हार्ट अटैक, फिर जो हुआ….
सामूहिक विवाह योजना में अब कन्याओं को सिंदूर भी किया जाएगा दान, जानिए सरकार का पूरा प्लान