इंटरनेट डेस्क। अंग्रेजों के जमाने के जेलर के नाम से मशहूर कॉमेडियन असरानी का निधन हो गया है। सबके दिलों पर राज करने वाले वरिष्ठ एक्टर गोवर्धन असरानी दिवाली की शाम सबको छोड़कर चले गए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवर्धन असरानी को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम नरेंद्र मोदी गोवर्धन असरानी के निधन से बहुत दुखी हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर लिखा, ‘गोवर्धन असरानी जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं,एक प्रतिभाशाली मनोरंजनकर्ता और वास्तव में बहुमुखी कलाकार, उन्होंने विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों का मनोरंजन किया, भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।
पीएम मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राहुल गांधी ने भी एक्टर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है, गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘अभिनेता असरानी जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
pc- republicworld.com
You may also like
Scorpio N को अपडेट कर रही Mahindra, नए फीचर्स से धूम मचाएगी SUV, जानें डिटेल्स
यूं अवध में विलेन बन गए नेपाल के राणा वीर नरसिंह कुंवर, जानें 1857 की क्रांति से जुड़ी वो कहानी
आरती गिरिराजजी की, जय जय जय गिरिराज, स्वामी जय जय जय गिरिराज, गोवर्धन पूजा में करें आरती भजन | Shri Giriraj Ji Ki Aarti Lyrics
पाकिस्तान और अफगानिस्तान में नहीं टिक पाएगा शांति समझौता, जानिए जिन्ना के देश को क्यों डंसेगा तालिबान का 'सांप'?
Bigg Boss 19 Promo: गुंडी औरत... फरहाना और नीलम के बीच हुई गंदी लड़ाई, नेहल और बसीर के लव एंगल पर भड़कीं मालती