इंटरनेट डेस्क। राजस्थान पुलिस को उसका नया मुखिया मिल गया हैं और उन्होंने काम काज भी संभाल लिया है। नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने गुरुवार शाम को पदभार ग्रहण किया। इसके बाद वो भजनलाल शर्मा से मुख्यमंत्री निवास पर मिलने पहुंचे जहां उनकी शिष्टाचार भेंट हुई। यह भेंट राजीव शर्मा के पुलिस महानिदेशक पद का कार्यभार संभालने के बाद हुई।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने शर्मा को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दी और राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर दोनों के बीच राज्य में सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, और तकनीकी रूप से सशक्त पुलिस व्यवस्था के संदर्भ में विचार-विमर्श हुआ।
राजीव कुमार शर्मा भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी हैं और विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
pc- rajpanchhi.com
You may also like
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनउर्त्थान के लिये पढ़ाई करें : मंत्री सारंग
पहल और प्रयासों से एमजीएसयू में विद्यार्थियों-कार्मिकों के लिए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर हुआ स्वीकृत
रेलकर्मियों को दी सौगात, बम्पर पदोन्नति मिलने के बाद मंडल के रेलकर्मियों में खुशी की लहर
स्थानीय कला एवं संस्कृति का समावेश : लालगढ़ स्टेशन काे मिलेगा हेरिटेज लुक
रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ा गया सहायक चकबन्दी अधिकारी कार्यालय का लिपिक