इंटरनेट डेस्क। सावन का महीना अब अपने अंतिम चरण में है, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए आपने इस महीने में पूजा पाठ खूब किए है। सावन के तीन सोमवार निकल चुके हैं और अब आखिरी सोमवार आने वाला है। आखिरी सोमवार है तो इसलिए इसका महत्व और बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन का आखिरी सोमवार कब है? और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
कब है सावन का आखिरी सोमवार?
सावन का आखिरी सोमवार 4 अगस्त को पड़ रहा है, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ब्रह्म और इंद्र योग का संयोग बनने वाला है। ऐसे में भक्त पूरे दिन कभी भी पूजा कर सकते हैं। हालांकि ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करना सबसे उत्तम माना जाता है।
जलाभिषेक मूहुर्त
पंचांग के अनुसार, सावन के आखिरी सोमवार के दिन जलाभिषेक का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 20 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। साथ ही अभिजित मुहूर्त दोहपर 02.42 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 03.36 मिनट पर समाप्त होगा। इस दिन अमृत काल शाम 05.47 मिनट से लेकर शाम 07.34 मिनट तक रहेगा।
pc- amar ujala
You may also like
मेगास्टार चिरंजीवी ने बताया कि वह आलोचनाओं का जवाब क्यों नहीं देते
टेस्ट सीरीज: न्यूजीलैंड के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले में उतरेगा जिम्बाब्वे
ट्रंप ने भारत पर लगाया कुल 50 प्रतिशत टैरिफ़, मोदी सरकार ने फ़ैसले को 'अकारण और तर्कहीन' बताया
पाकिस्तान और आयरलैंड की भिड़ंत से पहले ICC ने इस क्रिकेटर को दी गेंदबाजी की अनुमति
Sam Curran ने फेंका स्पिनर से धीरे गेंद, Super Slow Ball डालकर टर्नर और ग्लीसन को बनाया शिकार, देखें VIDEO