इंटरनेट डेस्क। भारतीय शतरंज के इतिहास में आज से एक नए अध्याय की शुरूआत हो चुकी है। जी हां 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने फीडे वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। उन्होंने दुनिया की शीर्ष महिला शतरंज खिलाड़ियों में शुमार कोनेरू हम्पी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की है।
जानकारी के अनुसार फाइनल मुकाबले में दोनों भारतीय दिग्गजों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। दोनों क्लासिकल गेम्स ड्रॉ रहे, जिसके बाद फैसला रैपिड टाईब्रेकर में हुआ। दिव्या देशमुख ने हम्पी को हराकर न केवल खिताब जीता बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया।
वह शतरंज विश्व कप जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। इस शानदार जीत के साथ ही दिव्या देशमुख भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं। ग्रैंडमास्टर की उपाधि शतरंज की दुनिया में सबसे प्रतिष्ठित मानी जाती है और इसे हासिल करना किसी भी खिलाड़ी के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक होता है।
pc- amritvichar.com
You may also like
बचपन में ₹3 में बेची मैगजीन, 1 करोड़ का पैकेज ठुकराया फिर इस महिला ने खड़ी कर दी ₹4000 करोड़ की कंपनी, आज विदेश तक गूंजता है नाम
प्रयागराज : पचास हजार इनामी गौतस्कर गिरफ्तार
बीकानेर हाउस में तीजोत्सव क्राफ्ट और फूड मेले का आज अंतिम दिन
पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर उठाए सवाल
प्राचार्य पदोन्नति मामला: में तीसरे दिन आज शासन पक्ष रखेगा जवाब