इंटरनेट डेस्क। वैदिक पंचांग अनुसार आज 29 जुलाई को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। ये पर्व हर वर्ष सावन माह में आता हैं और शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन नागदेवताओं की पूजा- अर्चना करने का विधान है। तो जान जानेंगे पूजा के शुभ मुहूर्त, इसके साथ ही आज बन रहे शुभ योग के बारे में।
नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त
नाग पंचमी के पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 5.42 से सुबह 8.31 तक रहेगा। चौघड़िया का शुभ मुहूर्त सुबह 10.47 से दोपहर 12.28 तक रहेगा। इसके बाद दोपहर 12.27 से 2.09 तक शुभ मुहूर्त रहेगा। पूजन का अगला शुभ मुहूर्त दोपहर 3.51 से शाम को 5.32 तक रहेगा।
बन रहा रवि योग
बता दें की आज सावन की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को रवि योग भी बन रहा है। आज का दिन विशेष हैं और पूजा करने वालों को विशेष लाभ देने वाला है।
नाग पंचमी के मंत्र
नाग पंचमी के दिन ‘ऊं भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।’ मंत्र से नाग देवता की पूजा की जाती है। इसके अलावा ‘सर्वे नागा: प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले। ये च हेलिमरीचिस्था ये न्तरे दिवि संस्थिता:,’ ‘ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिन:। ये च वापीतडागेषु तेषु सर्वेषु वै नम:।’ और ‘ऊं श्री भीलट देवाय नम: मंत्र का जाप भी नाग पंचमी के दिन किया जाता है।
pc- pawankaushik.com
You may also like
Hair Care Tips- क्या आप बालों के झड़ने से परेशान, तो इस घरेलू नुस्खों को अपनाएं
Hair Care Tips- क्या आप चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान, ऐसे हटाएं
Personality Tricks- क्या अक्सर जीवन में लोगो को पहचानने गलती करते हैं, ऐसे करें मतलबी लोगों की पहचान
IND vs ENG 5th Test: ओवल स्टेडियम का इतिहास, रिकॉर्ड्स और टीम इंडिया का इससे कनेक्शन
साल में 1 बार लगाएं यह चीज चेहरे पर कभी नहीं आएंगे कील,मुहांसे और दाने और आपके दोस्त देखकर हैरान