जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अब युवक सूरज माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर को निशाने पर लिया है। अशोक गहलोत ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने इस संबंध में कहा कि राजस्थान में चारों ओर अराजकता का माहौल बन चुका है। बलात्कार, हत्या, चोरी, डकैती जैसे क्राइम आम हो गए हैं।
चिंताजनक ये है कि अब भाजपा विधायक ही गुंडागर्दी में शामिल हो रहे हैं। चित्तौड़गढ़ के कपासन में भाजपा विधायक अर्जुनलाल जीनगर को पानी के लिए किया गया चुनावी वादा याद दिलाने पर युवक सूरज माली पर जानलेवा हमला भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या की नई तस्वीर है। पीड़ित युवक के 25 से अधिक फ्रैक्चर आए हैं। युवक की स्थिति ऐसी है कि अभी तक डॉक्टर ऑपरेशन नहीं कर पा रहे हैं।
क्या भाजपा विधायकों से सवाल पूछने पर आमजन की जान लेने का प्रयास किया जाएगा? क्या पुलिस ऐसे विधायक पर कार्रवाई करने की हिम्मत जुटा पाएगी? पुलिस ने अभी तक इस घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। कल मैं कपासन पहुंचकर पीड़ित के परिजनों से मुलाकात करूंगा।
PC:newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
आपदा प्रभावित रुद्रप्रयाग का दौरा: सीएम धामी ने लिया जायजा, केदारनाथ यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान!
राजा-मंत्री-विद्वान सब हो गए फेल` एक अंधे ने कर ली असली हीरे की पहचान जानिए कैसे
H1-B वीजा शुल्क में बदलाव से भारतीय और अमेरिकी कंपनियों में हड़कंप, ग्राउंड रिपोर्ट
लखनऊ में मचा हड़कंप: गोमती नगर के कीमती भूखंडों पर अवैध कब्जे, जांच कमेटी गठित!
'अजगर' के हलक में फंसी जान, हिरण को 'निगल' मोल ली आफत, सर्प मित्र ने लोट-पोट कर ऐसे बचाई जान