इंटरनेट डेस्क। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहते है। हाल ही में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयान पर कड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अधिकारी चाहे कहीं भी तैनात हो, वो अधिकारी ही रहता है। लेकिन उस पर नियंत्रण रखने का काम सरकार का होता है। उन्होंने तंज कसा कि अधिकारियों के लिए मुझे ऐसा शब्द नहीं कहना चाहिए, लेकिन जैसे एक तगड़ा घोड़ा होता है, वैसे ही उसे चलाने वाला सवार होता है।
क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भाजपा कार्यालय में बातचीत के दौरान राठौड़ ने कहा कि आज अफसरों के डंडे में भाजपा का झंडा लगा हुआ है, कांग्रेस का झंडा उतर चुका है। अब वे हमारे निर्देश पर काम कर रहे हैं। सरकार हमारी है और पूरी मजबूती से चल रही है। बजरी खनन माफिया को लेकर भी राठौड़ ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बजरी माफिया कांग्रेस की ही देन हैं। उनकी सरकार में हमने बार-बार बजरी के ठेके देने की मांग की, लेकिन पार्टी के अंदरूनी हितों के चलते ठेके नहीं दिए गए।
गहलोत पर साधा निशाना
इसके साथ ही पूर्व सीएम गहलोत पर निशाना साधते हुए राठौड़ ने कहा कि उन्हें लगता है कि अगर वे कुछ नहीं बोले तो उनकी राजनीतिक जमीन खिसक जाएगी। गहलोत सिर्फ मुंगेरीलाल के सपने देख रहे हैं। उनके चाहने या न चाहने से कुछ नहीं होगा। भजनलाल शर्मा ही हमारे मुख्यमंत्री हैं और वही रहेंगे। राठौड़ ने यह भी कहा कि गहलोत का बयान केवल सियासी अस्तित्व बनाए रखने की कोशिश है।
pc- etv bharat
You may also like
राजस्थान: वायुसेना का लड़ाकू विमान 'जगुआर' क्रैश
Justice Yashwant Varma: कैश जलने के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा की बढ़ेगी मुश्किल?, खबरों के मुताबिक विपक्ष भी महाभियोग प्रस्ताव पर सरकार का देगा साथ
Samsung Galaxy Buds का धमाकेदार लॉन्च, जानिए क्यों ये हर म्यूजिक लवर की पहली पसंद बन रहा है
छोले का सेवन करने से होते हैं ये गजब के फायदे, जानकर आप भी खाना कर देंगे शुरू
Vivo T4x में छुपे हैं इतने सारे फीचर्स कि आप भी कहेंगे,"इतना सब इस कीमत में?"