Top News
Next Story
Newszop

उपचुनाव में हारने जा रही भाजपा अभी से खोजने लगी है बहाने: Tika Ram Jully

Send Push

By Hanuman Kasotiya
इंटरनेट डेस्क। में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राजस्थान के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी द्वारा लोकसभा चुनाव में भाजपा को 11 सीटों पर मिली हार को लेकर दिए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस बयान को लेकर टीकाराम जूली ने भाजपा पर निशाना साधा है।

कांग्रेस विधायक टीकाराम जूली ने इस संबंध में ट्वीट किया कि देश की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में अपनी हार सामने देख भाजपा को लोकसभा चुनाव में राज्य में हुई पराजय याद आने लगी है और सातों सीटों पर उपचुनाव में हारने जा रही भाजपा अभी से बहाने खोजने लगी है। नाच न जाने आंगन टेढ़ा की कहावत भाजपा सरकार चरितार्थ कर रही है और अपनी भावी पराजय के दबाव से भाजपा के मंत्री, नेता बौखला गए हैं। इसके साथ ही जलदाय मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की नाराजगी की बात कहकर इशारा कर दिया है कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है।

टीकाराम जूली ने आगे कहा कि बीजेपी भूल गयी है कि लोकतंत्र में जनता जर्नादन होती है और जुमलों की राजनीति ज्यादा समय तक नहीं चलती। जलदाय मंत्री कह रहे हैं कि राज्य में लोकसभा सीटें हारने पर प्रधानमंत्री मोदी नाराज हुए थे। जलदाय मंत्री यह भी कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री ने कहा कि इतना पैसा देने के बाद भी भाजपा को सीटों का नुकसान हुआ। जलदाय मंत्री का यह बयान दर्शाता है कि भाजपा का लोकतंत्र में भरोसा नहीं है। वह सरकारी खजाने के जरिए चुनाव जीतना चाहती थी, लेकिन राजस्थान की स्वाभिमानी जनता प्रधानमंत्री मोदी के लुभावने जुमलों में नहीं आयी।

जनता एक बार फिर भाजपा को उपचुनाव में सबक सिखायेगी
जूली ने कहा कि राजस्थान स्वाभिमान का पर्याय है। यहां के किसान और युवा अग्निवीर योजना के जरिए युवाओं के साथ खिलवाड़, ईआरसीपी के नाम पर प्रदेश की जनता से छलावा, पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने की भाजपा सरकार की कोशिशों, बेरोजगारों से छलावा, महिला उत्पीडऩ, दलित और आदिवासी समाज की उपेक्षा, प्रदेश में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार आदि वजह से खफा थे और जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाया। अब एक बार फिर सातों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में सबक सिखायेगी।

भाजपा ने दिल्ली की पर्ची से प्रदेश में राज चलाने की कोशिश की
टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में सरकार में आने के बाद दिल्ली की पर्ची से प्रदेश में राज चलाने की कोशिश की। सरकार को सर्कस बना दिया। यू-टर्न सरकार की सबसे पसंदीदा नीति बन गयी है। भाजपा ने सरकार बनने के बाद जो सौ दिन की कार्ययोजना बनाई थी वह धरातल पर नहीं उतरी। भाजपा में अंर्तकलह चरम पर है और सत्तारूढ़ दल के विधायक तक कह रहे हैं कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। अगर प्रधानमंत्री मोदी इन तथ्यों पर गौर करें तो उन्हें मालूम चल जाएगा कि राजस्थान में भाजपा सरकार इतनी अलोकप्रिय क्यों हो गयी है। प्रदेश के सभी वर्गों का भाजपा पर से भरोसा उठ गया है।

PC:patrika
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now