जयपुर। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज प्रकृति चेतना सेवा संस्थान द्वारा संचालित गौ दीपक अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने गाय के गोबर से बने दीयों का शुभारंभ भी किया।
प्रकृति चेतना सेवा संस्थान के इस कार्यक्रम में संस्थान के योगेश बंसल, नरेश, मालीराम गुप्ता, भीमराज शर्मा तथा हरिओम मिश्रा उपस्थित रहे। प्रकृति चेतना सेवा संस्थान ने दीपों के त्योहार दीपावली पर आमजन से मिट्टी के दीयों के स्थान पर गाय के गोबर से बने दीयों को जलाने की अपील की है।
आपको बता दें कि दीपों के त्योहार दीपावली का देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। ये त्योहार इस बार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। दीपावली के त्योहार पर घरों में विशेष सजावट की जाती है। वहीं रात को दीए जलाए जाते हैं।
PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
आम्रपाली दुबे ने रिलीज किया दीपावली फेस्टिवल सॉन्ग, झूम उठे फैंस
EPFO: आप इस प्रकार से चेक कर सकते हैं पीएफ खाते का बैलेंस
Israel-Hamas Conflict : सीजफायर के बीच हमास को ट्रम्प का चेतावनी संदेश, बोले - 'हथियार छोड़े वरना हम छुड़वाएंगे'
आपकी ठंडी बीयर का कैन ख़तरे में है! सरकार के एक नियम से इंडस्ट्री में मचा हाहाकार
राष्ट्रीय रक्षा से जुड़ी गुप्त जानकारी रखने के आरोप में वर्जीनिया निवासी गिरफ्तार