Top News
Next Story
Newszop

क्या आप भी बना रहे है गांधीनगर घूमने की प्लानिंग तो वीडियो में देखें ठहरने की सबसे सस्ती और अच्छी होटल्स, होगा राजा महाराजा होने का एहसास

Send Push

ट्रैवल न्यूज डेस्क !!! गुजरात की गिनती देश के विकसित राज्यों में होती है। गुजरात की राजधानी गांधीनगर देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक है। लेकिन क्या आप गांधीनगर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं। आपको बता दें, अगर आप गुजरात की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो आप गांधीनगर जाकर अपनी यात्रा को खास और यादगार बना सकते हैं।गुजरात में साबरमती नदी के तट पर स्थित गांधीनगर को देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत कहा जाता है। ऐसे में गुजरात जाने वाले ग गांनगर घूमना भी पसंद करते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं गांधीनगर के कुछ मशहूर ट्रेवल डेस्टिनेशन के नाम जहां आप अपनी यात्रा का भरपूर मजा ले सकते हैं।

गुजरात का प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर गांधीनगर में ही मौजूद है। 1992 में बना यह मंदिर अपनी खूबसूरत नक्काशी और शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है। अक्षरधाम मंदिर भगवान स्वामी नारायण को समर्पित है। इस मंदिर में देवी-देवताओं की 200 से अधिक मूर्तियां स्थापित की गई हैं। हालांकि, अक्षरधाम मंदिर सोमवार को बंद रहता है। तो आप इस मंदिर में मंगलवार से रविवार के बीच कभी भी 9:30 से 7:30 के बीच दर्शन कर सकते हैं।

image

अडालज बावड़ी का निर्माण आसपास के क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने के लिए किया गया था। 1498 में निर्मित यह बावड़ी अपनी शानदार सोलंकी शैली की वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। इस पांच मंजिला गहरी बावरी में नीचे जाने के लिए सीढ़ियां हैं। अडालज स्टेपवेल घूमने का समय सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक है।गांधीनगर स्थित सरिता उद्यान गुजरात का प्रसिद्ध पिकनिक स्थल माना जाता है। साबरमती नदी के किनारे बसे इस गार्डन में आप रंग-बिरंगे फूलों के साथ-साथ खूबसूरत पक्षी और मोर भी देख सकते हैं। वहीं, सरिता उद्यान को घूमने में आपको सिर्फ 1 घंटे का समय लग सकता है।

गुजरात के गांधीनगर स्थित त्रिमंदिर में आप जैन धर्म के साथ-साथ वैष्णव धर्म की झलक भी देख सकते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव और विष्णु के कई अवतारों महावीर जैन की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। मंदिर परिसर में एक भव्य फव्वारा और एक मिनी थियेटर भी है। त्रिमंदिर सुबह 5:30 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।गांधीनगर में स्थित दांडी कॉटेज संग्रहालय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ा हुआ है। दांडी मार्च या सविनय अवज्ञा आंदोलन को इस संग्रहालय में चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। दांडी कॉटेज संग्रहालय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुला रहता है।गांधीनगर में संत सरोवर बांध साबरमती नदी पर बना है। सरिता पार्क से कुछ ही दूरी पर स्थित इस बांध में कई श्रद्धालु डुबकी लगाने आते हैं। इसके अलावा, गांधीनगर में पिकनिक या सप्ताहांत का आनंद लेने के लिए संत सरोवर बांध की यात्रा सबसे अच्छी हो सकती है।
 

Loving Newspoint? Download the app now