Next Story
Newszop

सिर्फ दबंगई के लिए लोग नहीं खरीदते Fortuner! ये खूबियां इसे बनाती हैं सबसे दमदार SUV

Send Push

टोयोटा की ऐसी दमदार एसयूवी, जिसके आगे फॉर्च्यून टोयोटा ने अपनी नई लैंड क्रूजर 300 हाइब्रिड को बाजार में उतारा है। यह एसयूवी अब तक की सबसे दमदार लैंड क्रूजर बन गई है। अपनी दमदार ऑफ-रोडिंग और भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए मशहूर लैंड क्रूजर अब नए हाइब्रिड वेरिएंट के साथ आई है। नई लैंड क्रूजर 300 हाइब्रिड के लुक में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन इसके इंजन और तकनीक में बड़ा अपडेट हुआ है। टोयोटा ने इसमें ऐसा सिस्टम लगाया है, जो ज्यादा पावर और बेहतर माइलेज देता है। कंपनी फिलहाल इस धांसू एसयूवी को ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च करेगी, लेकिन भविष्य में इसे दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा, जिसमें भारत भी शामिल हो सकता है।

डीजल से ज्यादा पावरफुल है इंजन सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें ज्यादा पावरफुल हाइब्रिड 3.5-लीटर ट्विन-टर्बो V6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से इलेक्ट्रिक मोटर और बैटरी भी जुड़ी हुई है। यह इंजन 451 bhp की पावर और 790 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। यह पुराने 3.3-लीटर डीजल इंजन (304 बीएचपी, 700 एनएम) से काफी ज़्यादा पावरफुल है। साथ ही, पावर डिलीवरी भी ज़्यादा स्मूथ है। इसे 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें 4WD सिस्टम भी है, जो हर लैंड क्रूजर की खासियत है।

हाइब्रिड इंजन के फ़ायदे

यह वही हाइब्रिड सिस्टम है, जो Lexus LX 700h में भी दिया गया है। क्योंकि इसे भी लैंड क्रूजर 300 प्लैटफ़ॉर्म पर बनाया गया है। यह हाइब्रिड सिस्टम पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ड्राइविंग नहीं देता, लेकिन इंजन की पावर बढ़ाने में मदद करता है। इसकी वजह से परफ़ॉर्मेंस बेहतर होती है। माइलेज बढ़ता है। कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम होता है। हालांकि, माइलेज के आधिकारिक आंकड़े अभी जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन उम्मीद है कि यह डीजल वर्शन से बेहतर होगा।

क्या लैंड क्रूजर 300 हाइब्रिड भारत आएगी?

केबिन का डिज़ाइन लगभग वैसा ही है, लेकिन कुछ अपडेट किए गए हैं। 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम अब स्टैन्डर्ड है। डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में हाइब्रिड-विशिष्ट जानकारी दिखाई देती है। जैसे बैटरी लेवल, पावर फ्लो आदि। अभी तक टोयोटा ने भारत में लैंड क्रूजर 300 हाइब्रिड के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। लेकिन भारत में डीजल वाहनों पर सख्त नियमों और दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों में 10 साल बाद डीजल कारों पर प्रतिबंध को देखते हुए टोयोटा हाइब्रिड वर्जन लेकर आ सकती है।

Loving Newspoint? Download the app now