Next Story
Newszop

Sophie Shine Shikhar Dhawan Love Story: कैैसे मिले दोनों मै नैन..., फिर शुरू हुई गजब की लव स्टोरी, शिखर धवन और सोफी शाइन ने खोल दिया अपने रिलेशन का पुरा राज

Send Push

क्रिकेट न्यूज डेस्क।।  भारतीय क्रिकेट के दमदार ओपनर शिखर धवन अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने मस्तीभरे अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। पिछले कई सालों से धवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। 2023 में अपनी 11 साल पुरानी शादी के खत्म होने के बाद शिखर ने जिंदगी का नया अध्याय शुरू किया है। वह आयरिशवुमन सोफी शाइन के साथ रिलेशनशिप में हैं। धवन और सोफी ने अपनी लव स्टोरी की शुरुआत के बारे में दुनिया को बताया है। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हुआ रिलेशनशिप का खुलासा सोफी शाइन ने कुछ समय पहले शिखर के साथ अपने रिलेशनशिप का खुलासा किया था। सोफी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों काफी क्लोज नजर आ रहे थे और इस पोस्ट ने उनके रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी थी। अब ये कपल खुलकर अपने प्यार को जी रहा है। कैसे हुई धवन और सोफी की मुलाकात? शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने सोफी से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। धवन ने कहा- हम दुबई के एक रेस्टोरेंट में मिले थे। सोफी उस दिन कैमोफ्लेज ट्राउजर और जैकेट में थीं और बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सोफी को क्या पसंद आया?

आईपीएल 2024 में दिखी थीं सोफी

image

आईपीएल 2024 के दौरान सोफी शाइन स्टैंड से पंजाब किंग्स का समर्थन करती नजर आई थीं। उस समय शिखर पंजाब के कप्तान थे, लेकिन उस समय इस रिश्ते के बारे में किसी को पता नहीं था। इसके बाद नवंबर 2024 में भी दोनों की मौजूदगी मुंबई एयरपोर्ट पर दर्ज की गई थी।

कौन हैं सोफी शाइन?

आयरलैंड में जन्मी सोफी एक मल्टीनेशनल कंपनी में प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है।

Loving Newspoint? Download the app now