रांची, 11 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची में दुर्गा पूजा को लेकर शहर में तैयारियां जोरो पर है। इसे लेकर पूजा समितियां पूजा पंडाल का निर्माण तेजी से कर रही है। इस बार शहर की हर पूजा पंडाल खास और आकर्षक है।
इसी क्रम में रातू रोड में आरआर स्पोर्टिंग क्लब इस वर्ष भव्य और आकर्षक पंडाल का निर्माण कर रहा है। इटली के रोम शहर में स्थित वेटिकन सिटी का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। चार माह से पंडाल निर्माण कार्य में 70 से ज्यादा कारीगर दिन-रात लगे हुए हैं। क्लब के संरक्षक विक्की यादव ने गुरुवार को बताया कि यह पंडाल वेटिकन सिटी की तरह दिखेगा।
पंडाल का निर्माण कोलकाता से आए कारीगर कर रहे हैं। मां की प्रतिमा भी बंगाल से ही मंगाई जा रही है। सिर्फ पंडाल निर्माण में लगभग 68 लाख रुपये खर्च का अनुमान है। पंडाल पूरी तरह से ईको फ्रेंडली होगा। लाइटिंग भी बंगाल से मंगाई जा रही है। पूजा में सुरक्षा के विशेष इंतजाम होंगे। पूरा पंडाल सीसीटीवी कैमरा के निगरानी में रहेगा। पंडाल और आसपास 40 निजी सुरक्षा गार्ड, 50 वॉलेंटियर और प्रशासन पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद दिखेंगे।
उन्होंने बताया कि पंडाल निर्माण में 68 लाख रुपये, मूर्ति में साढ़े चार लाख रुपये और लाइटिंग आठ लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि मां की प्रतिमा बंगाल से मंगाई जा रही है। प्रतिमा की लंबाई सात फीट और चौड़ाई 12 फीट होगी। पंडाल का उद्घाटन पंचमी के दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। पंडाल में विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। साथ ही भोग-भंडारे का वितरण होगा।
उन्होंने बताया कि आरआर स्पोर्टिंग क्लब के संस्थापक दिवंगत कृष्णा यादव हैं। अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव सहित अभिमन्यु सिंह यादव, अजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, बबलू सिंह, सुभाष राय, मनोज अग्रवाल, साजन सेठ, अभिषेक तिवारी सहित अनेक सदस्य पूजा आयोजन में जोर-शोर से लगे हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
Snapdragon 7 Gen 3 और 12GB RAM के साथ OPPO F31 Pro+ गेमर्स के लिए बेस्ट!
महाराष्ट्र पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025: जानें कौन कर सकता है आवेदन, उम्र सीमा में मिली बड़ी छूट
20 सालों से एक` ही थाली में खाती थी मां मौत के बाद बेटे को पता चली वजह हो गया भावुक
Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने की जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार
ACB Action in Rajasthan : लाखों रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला AEN, नगर परिषद में छापे से मचा हड़कंप