अजमेर, 28 जून (Udaipur Kiran) । तीर्थराज पुष्कर को शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत के प्रयासों एवं निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप पुष्कर में राजस्थान का पहला राजकीय आवासीय वेद विद्यालय प्रारंभ हो गया है।
जल संसाधन मंत्री रावत ने बताया कि संस्थान न केवल वेदों के अध्ययन का केंद्र बनेगा, बल्कि संस्कार, शारीरिक एवं बौद्धिक विकास का भी सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।
वेद विद्यालय में विद्यार्थियों को चारों वेदों (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, अथर्ववेद) का गहन अध्ययन प्रशिक्षित आचार्यों द्वारा कराया जाएगा। इसके साथ ही कंप्यूटर, योग, आयुर्वेद, संस्कृत साहित्य, इतिहास, पुराण, महाकाव्य आदि का ज्ञान भी दिया जाएगा। विद्यार्थियों को नि:शुल्क पाठ्य सामग्री, वेशभूषा, ई-लाइब्रेरी, खेल मैदान, छात्रावास, भोजन आदि की उत्तम व्यवस्था रहेगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2024-25 में पुष्कर में आवासीय वेद विद्यालय खोलने की घोषणा की थी, जिसका त्वरित अनुसरण करते हुए मंत्री रावत ने प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित किया।
विद्यालय के संचालन के लिए खरेखड़ी रोड पर भूमि आवंटित की जा चुकी है। जब तक स्थाई भवन निर्माण पूर्ण नहीं होता, विद्यालय का संचालन राजकीय बांगड़ विद्यालय परिसर से किया जाएगा।
इस शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और 15 जुलाई तक इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य के रूप में रामकिशन शर्मा एवं अन्य शिक्षकों की नियुक्ति भी हो चुकी है।
—————
(Udaipur Kiran) / रोहित
You may also like
Where Is Uranium Of Iran: कहां है ईरान का 400 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम?, 90 फीसदी संवर्धन के बाद परमाणु हथियार बनाने लायक बन जाएगा
ACB अधिकारी की गिरफ्तारी पर डोटासरा-जूली का सरकार पर बड़ा हमला, बोले - कुएं में भांग मिल चुकी है...'
इटावा कथावाचक विवाद, पुलिस का एक्शन तेज, 19 हिरासत में, 4 गिरफ्तार
मधुबनी में SSB को बड़ी कामयाबी, भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी की कोशिश नाकाम
Rajasthan: हनुमान बेनीवाल का अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान, वसुंधरा राजे के बारे में भी बोल दी ये बात