रांची, 2 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड के अधिकांश जिलों में इस माह भी अच्छी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश होगी जबकि कुछ जिलों में हल्के दर्जे के बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार अगस्त को राज्य के कई इलाकों में बारिश होने और आकाशीय बिजली गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है
उल्लेखनीय है कि एक जून से एक अगस्त तक झारखंड में 517 मिमी के मुकाबले 770.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य बारिश के 49 प्रतिशत अधिक है।
राज्य के 12 जिलों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गईं है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, रांची, खूंटी, पलामू, लातेहार, सिमडेगा, गुमला, हजारीबाग,जामताड़ा, धनबाद और सरायकेल-खरसावां शामिल है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी में 96 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। वही इस दौरान रांची में 24 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 29 डिग्री जमशेदपुर में 32.4, डालटेनगंज में 31.4, बोकारो में 31.और चाईबासा में 5 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
जो जितना झुकेगा उतना ही घाटे में रहेगा... ट्रंप के टैरिफ वार से बचने का एक ही रास्ता
व्लादिमीर पुतिन से मिले अजीत डोभाल, मॉस्को में मीटिंग, रूसी तेल खरीद पर होगा बड़ा फैसला!
जंगल में मिले चाचा-भतीजे के कंकाल; पेड़ पर लटका था फंदा, इलाके में फैली सनसनी, मर्डर या सुसाइड में उलझी गुत्थी
अमेरिकी युवाओं में बढ़ रहा वेपिंग का चलन, हार्वर्ड डॉक्टर ने बताए 3 सबसे बड़े नुकसान
आईसीसी ने लगाई पाकिस्तान की महिला कप्तान को फटकार