गुवाहाटी/नई दिल्ली, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने साेमवार काे मुलाकात की और राज्य के विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री ने बताया है कि उन्हें (प्रधानमंत्री) सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में असम की उल्लेखनीय प्रगति और प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के लगभग पूर्ण होने के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि असम की जनता की ओर से, मैंने 8 सितंबर को असम में उनका स्वागत करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की। यह एक ऐसा क्षण होगा जो हमारे राज्य की विकास यात्रा में एक और मील का पत्थर साबित होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. सरमा इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। प्रवास के दौरान उनका कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है। ——————————-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
You may also like
Aaj Ka Panchang: आज नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत एक साथ, जानिए आज दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त राहुकाल और चौघड़िया की पूरी जानकारी
'धरती पर किसी भी दस्तावेज को बनाया जा सकता है जाली'चुनाव आयोग
'ऑपरेशन सिंदूर' पर लोकसभा में बहस, जानिए किसने क्या कहा
इस मुस्लिम देश के लोग पूजते हैं भगवान श्रीकृष्ण को, नाम जानकर दंग रह जाएंगे आप
पराई औरत के लिएˈ बीवी को छोड़ा, पत्नी की लग गई 2 करोड़ की लॉटरी, फिर जो हुआ आप सोच भी नहीं सकते