नई दिल्ली, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर कथित तौर पर फायरिंग की खबरें महज अफवाह निकली हैं। दिल्ली पुलिस और खुद मंत्री ने इसकी पुष्टि की है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिल्ली सरकार में मंत्री एवं सिख नेता सिरसा पर फायरिंग की खबरें सामने आईं थी। ऐसा जा रहा था कि बुधवार दोपहर उनके ऊपर गोली चली है। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया और कहा कि ये अफवाह फैलाई जा रही हैं। ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
वहीं दिल्ली पुलिस ने भी मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर फायरिंग की बात को गलत बताया है। मामले की खुद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच की है।
पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर विष्णु गार्डन में मनजिंदर सिरसा एक फैक्ट्री में विजिट के लिए गए थे। वहीं पर एक सिलाई मशीन का पार्ट पड़ा हुआ था। जिसे किसी ने कारतूस समझकर गोली चलने की बात कह दी।
पश्चिमी जिले के डीसीपी विचित्र वीर ने बताया कि जब मनजिंदर सिंह सिरसा दोपहर के समय ख्याला इलाके में दौरान कर रहे थे, तो गली में एक धातु का टुकड़ा मिला, जो दूर से देखने पर खाली कारतूस जैसा लग रहा था। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम माैके पर पहुंची। पुलिस जांच में पता चला कि यह सिलाई मशीन का हिस्सा था। पुलिस ने इलाके की जांच की है और किसी भी तरह की घटना की संभावना से इनकार किया है।
—————
(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी
You may also like
Maruti Alto K10 और WagonR की गिरती बिक्री के पीछे क्या है कारण? क्या हो गया है इन कारों को
जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च होंगी ये कारें, इलेक्ट्रिक SUV से लग्जरी सेडान तक लिस्ट में
ऐसा श्रापित मंदिर जहा भूल कर भी रात को गए तो आप कभी भी अपने घर वापस लौटकर नहीं जा सकोगे
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मूसलाधार बारिश का कहर, नेशनल हाईवे बहा, कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा
"कोई भी भाषा थोपी नहीं जानी चाहिए..." थप्पड़कांड विवाद के बीच आदित्य ठाकरे