कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
फरीदाबाद, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । नीलम चौक पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति पर किसी ने फिर से नीले रंग का पेंट फेंक दिया। इसके विरोध में बुधवार को पूर्व मंत्री एवं नूंह के विधायक आफताब अहमद, वरिष्ठ नेता विजय प्रताप सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह देश उनका है। वह सभी भारतीय हैं और संविधान एक है। फिर भी आए दिन इस तरह से कुछ शरारती तत्व नेहरू की मूर्ति पर बार-बार पेंट फेंक कर इस तरह की देश विरोधी हरकत कर रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन नेहरू की मूर्ति पर पेंट फेंकने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। पहली घटना में पेंट फेंकने वालों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। जबकि दूसरी बार फिर से पेंट फेंक दिया। पुलिस को ऐसे देश विरोधी लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। नेहरू का देश की आजादी और देश के निर्माण में योगदान को भूलाया नहीं जा सकता। इस चौक पर नेहरू की मूर्ति लगाने का उद्देश्य एनआइटी में विस्थापित की इच्छा को पूरा करना है। नेहरू ने इन लोगों को यहां पर विस्थापित किया था। आफताब अहमद ने कहा कि पेंट फेंकने वालों का पुलिस जल्द से जल्द पता लगाए और उन्हें जेल भेजे। नहीं तो कांग्रेस आंदोलन शुरू करेगी।
(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर
You may also like
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 5 जुलाई 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
क्या है शेफाली जरीवाला के निधन के बाद पराग त्यागी और उनके कुत्ते सिम्बा की कहानी?
गर्भवती बहू की तबीयत बिगड़ते ही ससुर ने उठाया हैरान कर देने वाला कदम, इलाज के नाम पर तांत्रिक के पास भेजा और फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया
कनाडा की यूनिवर्सिटी ने हार्वर्ड संग मिलाया हाथ, ट्रंप के इस 'प्लान' को फेल करने आए साथ! पढ़ें पूरा मामला
भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा को लेकर तैयारियां पुख्ता : चंचल राणा