रांची, 25 जून (Udaipur Kiran) । झारखंड के दक्षिण पश्चिमी जिलों में 26 जून को भारी बारिश होने की आशंका है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पलामू, गढवा, चतरा और लातेहार शामिल है। इसके अलावा 28 जून तक गर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इधर, पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश 60.4 मिमी जमशेदपुर में रिकॉर्ड की गई।
वहीं बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.4, जमशेदपुर में 32.4, डालटेनगंज में 34.6, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष के लिए रवाना होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने क्या कहा?
Vivo X200 Pro ने Oppo Find X8 Pro को पछाड़ दिया? जानिए कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी की सच्चाई!
फिल्म निर्माता मीरा नायर के बेटे जोहरान का न्यूयॉर्क सिटी का मेयर बनना तय
एसईसीआई ने हरित अमोनिया उत्पादन के लिए बोली की तारीख 30 जून तक बढ़ाई
हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बने रहने पर नहीं आपत्ति : सुक्खू