नाहन, 21 जून (Udaipur Kiran) । आज पुरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को लेकर सिरमौर जिला आयुष विभाग ने विशेष प्रबंध किये हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर उन्हें स्वस्थ जीवन का संदेश दिया जा सके। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फॉर वन अर्थ, वन लाइफ है। इस थीम के दो प्रमुख उद्देश्य हैं योग संगम और हरित योग। इस अवसर पर नाहन में भी जिला स्तरीय योग का आयोजन किया जा रहा है और योग प्रशिक्षक लोगो को योगाभ्यास करवा रहे हैं। जिला में आयुष विभाग 135 स्थानों पर योग दिवस को आयोजित कर रहा है। योग दिवस पर नाहन के विधायक अजय सोलंकी, सांसद सुरेश कश्यप तथा प्रशासनिक अधिकारी भी योग दिवस में भाग ले रहे हैं।
नाहन से विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि हने योग को अपने जीवन शैली में अपनाने की जरूरत है, तभी हमारा समाज, देश स्वस्थ होगा।
शिमला से सांसद सुरेश कश्यप ने कहाकि आज योग पूरे विश्व मे मनाया जाता है और यह स्वस्थ जीवन का आधार है। पीएम मोदी ने योग को एक विशेष पहचान दिलाई है।
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर
You may also like
यासिर देसाई का कानूनी विवाद: वायरल वीडियो के चलते एफआईआर दर्ज
जीवन की चुनौतियों से निपटने के लिए गीता के 8 अनमोल उपदेश
ब्राज़ील के प्रोफ़ेसर पाउलो के भारत की विदेश नीति पर तीखे सवाल कितने जायज़
इंग्लैंड में शतकवीर मुशीर को घर जाकर मिस कर गईं अनाया बांगर, पोस्ट में लिखी दिल की बात
कमाल का PSU Stock; 3 महीने में 33% रिटर्न अब ब्रोकरेज एलारा कैपिटल ने दी बाइंग की सलाह, 42% और बढ़ेगा