नई दिल्ली, 8 सितंबर (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी (आआपा) के बुराड़ी से विधायक संजीव झा ने सोमवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर के अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा और राहत राशि की मांग की है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार भी किसानों को राहत राशि देती थी।
संजीव झा ने पत्र में लिखा कि यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और उसके कारण जलभराव से बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र के अतंर्गत दिल्ली के निचले इलाकों में किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। इस आपदा से कई किसान परिवारों की आजीविका पर गंभीर संकट आ गया है।
झा ने लिखा है कि अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा के चलते किसानों की फसलें खराब हो गई हैं। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण से उनको मुश्किलों का सामना करने पड़ रहा है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री से अपील की है कि प्रभावित किसानों की विशेष सर्वेक्षण टीम द्वारा तुरंत जांच कराई जाए।
उन्होंने कहा कि बर्बाद हुई फसलों का आकलन कर किसानों को तात्कालिक मुआवजा और राहत राशि दी जाए।
संजीव झा ने कहा कि पिछली सरकार ने भी ऐसी परिस्थितियों में किसानों को राहत प्रदान की थी। उन्होंने दिल्ली सरकार से उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार भी किसानों को समय पर सहायता मिलेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी
You may also like
ICG Vacancy 2025: भारतीय तटरक्षक में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ यहां भेजना होगा फॉर्म
हत्या के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपित गिरफ्तार
अमेरिका में शटडाउन से संकट बढ़ा, राष्ट्रपति ट्रंप स्वास्थ्य सेवा पर डेमोक्रेट्स से वार्ता को तैयार
ऐसे ही OUT हो सकती थीं Sophie Devine, Nonkululeko Mlaba ने बवाल बॉल डालकर उड़ाए डंडे; देखें VIDEO
बॉलीवुड के लिए छोड़ी IIT में पढ़ाई, शादी के लिए छोड़ दी एक्टिंग, Google में जॉब, कॉरपोरेट वर्ल्ड में अब यह अभिनेत्री मचा रही है धमाल