रामगढ़, 23 जुलाई (Udaipur Kiran) । रामगढ़ शहर के सुभाष चौक के पास पायल होटल की मालकिन के साथ मारपीट के मामले में बुधवार को दो युवकों ने सरेंडर किया है। रामगढ़ कोर्ट में कांड संख्या 77/ 25 के अभियुक्त रहे आदित्य शरण पिता रविंद्र शरण और कुणाल शरण उर्फ कुमार कुणाल शरण पिता देवेंद्र शरण को रामगढ़ कोर्ट ने सरेंडर करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार होली के दिन कुछ लोगों ने पायल होटल की मालकिन के साथ मारपीट की थी। इस दौरान उनके साथ छेड़खानी भी हुई थी। रामगढ़ पुलिस ने इस मामले में जांच की और पूरा मामला सत्य पाया। इस कांड के अभियुक्त रहे आदित्य शरण, कुणाल शरण, रविंद्र शरण, विनोद नायक का हाई कोर्ट ने भी जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
—————
(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश
You may also like
कहते रह गए केएल राहुल, रविंद्र जडेजा ने नहीं मानी बात, दोनों के बीच आखिर चल क्या रहा!
तिब्बत में ब्रह्मपुत्र नदी पर सबसे बडा बांध... चीन ने चली चाल, भारत दिखाए चतुराई
बेंगलुरु भगदड़ केस में बढ़ेगी RCB की मुश्किलें, कर्नाटक सरकार ने इस रिपोर्ट के आधार पर शुरू की कानूनी कार्रवाई
मॉर्निंग की ताजा खबर, 25 जुलाई: एशिया के 2 देशों में जंग! क्रिकेटर पर रेप केस, एयर इंडिया ने फिर तोड़े नियम... पढ़ें अपडेट्स
हरियाणा पुलिस ने फरीदाबाद में 20 दिन में 99 संदिग्ध पकड़े, 43 बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान