रांची, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्य के 11 जिलों में 13 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रविवार को
येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें झारखंड के दक्षिणी जिले और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल है। दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, जबकि उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका जिले के मसानजोर में 56 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। धूप के चलते हल्की गर्मी और उमस का एहसास हुआ।
रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, जमशेदपुर में 28 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.5, बोकारो में 28.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, एक घायल
एआई तकनीक में दक्ष होंगे यूपी के विधायक, विधानसभा में आयोजित हुआ विशेष सत्र
कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने इस बड़े पद से दिया इस्तीफा, क्या है वजह?
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को चुनाव आयोग से नोटिस, डबल वोटर आईडी पर जवाब-तलब
Kal Ka Mausam: बारिश का डबल अटैक: दिल्ली में 11-12 अगस्त को क्या होगा?