लखनऊ, 22 जुलाई (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधी खुलेआम हत्याएं कर रहें हैं। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। राजधानी लखनऊ में भी खुलेआम हत्याएं हो रही हैं।
अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में हर तरफ अराजकता है, अपराधी जहां चाहे वहां हत्याएं कर रहे हैं। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। महिलाएं बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिला अपराध की घटनाओं में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ऊपर पहुंच गया। प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल है।अराजक तत्व कानून की धज्जियां उड़ा कर नंगानाच कर रहे हैं। प्रदेश में गुण्डई बदमाशी चरम पर है। कहीं फौजी पीटे जा रहे हैं। कहीं आम जनता को अपमानित किया जा रहा है। पुलिस मूक दर्शक बनी कानून व्यवस्था को बर्बाद होते देख रही है। अन्याय, अत्याचार बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार पुलिस-प्रशासन का दुरूपयोग कर रही है। भाजपा पुलिस से जनविरोधी कार्य करवा रही है। अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता व आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से हटाकर कानून और संविधान के राज की स्थापना करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा
You may also like
बक्सर से कहलगांव तक खतरे के निशान से ऊपर गंगा, फरक्का बराज के खोले गए 108 गेट; 9 जिलों में बाढ़ का खतरा
पत्नी को वश में करने के अंधविश्वास में तांत्रिक के कहने पर चाचा ने की 6 साल के भतीजे की बलि, मांग था कलेजा और खून
महविश ने शेयर की अपनी वेडिंग फोटोज! बैकलेस वाइट गाउन में दिखा ग्लैमरस रूप, लोग बोले- चहल भाई आज पागल हो जाएंगे
भारतीय वायुसेना का जंगी अभ्यास देख पाकिस्तान में घबराहट, अरब सागर में नौसैनिक अभ्यास के नाम पर NOTAM जारी, डर देखिए
वेस्टइंडीज को आठ विकेट से रौंदकर ऑस्ट्रेलिया ने टी20 सीरीज में बनाई 2-0 से लीड