उरई, 09 अगस्त (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला नाक में चोट लगने पर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कालेज के इमरजेंसी में पहुंची थी। डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद उसको जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया था। महिला के साथ उसका पति भी था।
उसका आरोप है कि शुक्रवार देर रात वार्ड में संविदा पर तैनात मुहल्ला गांधी नगर निवासी योगेश कुमार ने पत्नी के साथ छेड़खानी की, जब वह सो रही थी। पत्नी के चिल्लाने पर वार्ड ब्वाय मौके से भाग निकला। इसकी जानकारी महिला ने तुरंत अपने पति को दी। पति की सूचना के बाद सीओ अर्चना सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार राय मौके पर पहुंचे और जांच कर महिला से पूछताछ की।
सीओ ने बताया कि शनिवार को महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने वार्डब्वाय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
—————
(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा
You may also like
Aaj ka Rashifal 10 August 2025 : आज किस राशि की किस्मत देवियों के साथ और किसे करना होगा कहानियों का सामना, पढ़ें अपना राशिफल
Aaj ka Love Rashifal 10 August 2025 : आज का लव राशिफल किस राशि वालों को मिलेगा प्रपोज़ल और किसके टूटेंगे अरमान?
Aaj ka Ank Rashifal 10 August 2025 : आज के ग्रह नक्षत्र का असर: क्या आपकी राशि को मिलेगा सफलता का तोहफ़ा या होगी मुश्किलें शुरू?
वोटर लिस्ट के बाद बिहार की 17 पार्टियों पर इलेक्शन कमिशन की सर्जिकल स्ट्राइक, देखिए पूरी लिस्ट
Hari Hara Veera Mallu की OTT रिलीज में देरी, Coolie का असर