Next Story
Newszop

झारखंड में अब 10 के बाद आएगा मानसून

Send Push

रांची, 2 जून . पश्चिम बंगाल और बिहार को छूकर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कमजोर पड़ गया है. अब झारखंड में इसकी पहुंचने की संभावना 10 जून के बाद ही है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि केरल के बाद मानसून

पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर बढ़ गया है. बंगाल की खाड़ी में बना हुआ निम्न दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ने के चलते मानसून बंगाल के रास्ते झारखंड में प्रवेश नही कर सका है.

वहीं पूर्व में इसके चार या पांच जून तक झारखंड में दस्तक देने की बात की जा रही थी.

मौसम वैज्ञानिक ने अगले दो-चार दिनों में तापमान में और होने की आशंका व्यक्त की है. हालांकि उन्होंने झारखंड

के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की बात भी कही है.

सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा और कड़ी धूप रही. इससे प्रचंड गर्मी का अनुभव हुआ. रांची में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, जमशेदपुर में 36.1, डालटेनगंज में 38.2, बोकारो में 38.1 और चाईबासा में तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

—————

/ Vinod Pathak

Loving Newspoint? Download the app now