नई दिल्ली, 27 मई . राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने मंगलवार को दूसरे चरण में राष्ट्रपति भवन में 68 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया. देश के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में आज चार को पद्म विभूषण, 8 को पद्म भूषण और 56 को पद्मश्री प्रदान किए गए.
जस्टिस (सेवानिवृत्त) जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी लाखिया (मरणोपरांत), डॉ. शारदा सिन्हा (मरणोपरांत), डॉ. शोभना चंद्रकुमार को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. वहीं, नल्ली कुप्पुस्वामी चेत्ती, डॉ. बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत), कैलाश नाथ दीक्षित, जतिन गोस्वामी, डॉ. मनोहर जोशी (मरणोपरांत), अनंत नाग, साध्वी ऋतंभरा, वेलु आसन को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा 56 हस्तियों को पद्मश्री प्रदान किए गए.
—————
/ अनूप शर्मा
You may also like
बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ 'पॉक्सो' के तहत केस तो बंद हो गया लेकिन आगे और क्या हो सकता है
Rajasthan: शर्मनाक हरकत, एमआरआई के लिए कपड़े बदल रही महिला का गार्ड ने बना लिया प्राइवेट वीडियो....नजर पड़ी तो महिला के तो...
भीलवाड़ा में सड़क विकास को मिलेगी रफ्तार! विधायक की अनुशंसा पर सड़क निर्माण के लिए इतने करोड़ के फंड का एलान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल परिवाद निरस्त
भाजपा ने स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर को नमन किया