दिवाली के ठीक बाद बुधवार को सोने-चांदी के दामों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है. 22 अक्टूबर 2025 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने का भाव 1 लाख 23 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार 20 अक्टूबर की शाम को 916 शुद्धता यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,912 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो बुधवार 22 अक्टूबर को गिरकर 1,13,499 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.
चांदी के दाम भी धड़ाम से नीचे आए हैं. आइए विस्तार से जानते हैं सोना-चांदी का ताजा रेट क्या चल रहा है.
Gold-Silver Price Today 22 October: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेटसोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) | 1,27,633 | 1,23,907 | 3,726 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) | 1,27,122 | 1,23,411 | 3,711 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) | 1,16,912 | 1,13,499 | 3,413 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) | 95,725 | 92,930 | 2,795 रुपये सस्ता |
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) | 74,665 | 70,486 | 4,179 रुपये सस्ता |
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 | 1,63,050 | 1,52,501 | 10,549 रुपये सस्ती |
ध्यान देने वाली बात ये है कि मंगलवार 21 अक्टूबर को दिवाली के चलते सर्राफा बाजार के रेट जारी नहीं किए गए थे. वहीं सोमवार 20 अक्टूबर को सोना-चांदी के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. सोमवार सुबह के मुकाबले शाम को कीमतें ऊपर चढ़ी थीं.
IBJA रेट (सोमवार, 20 अक्टूबर 2025)सोने का भाव (999 शुद्धता): सुबह का रेट: ₹1,26,730 प्रति 10 ग्राम शाम का रेट: ₹1,27,633 प्रति 10 ग्राम
चांदी का भाव (999 शुद्धता): सुबह का रेट: ₹1,60,100 प्रति किलो शाम का रेट: ₹1,63,050 प्रति किलो
इंडिया बुलियन एंड ज्व021 एलर्स एसोसिएशन (IBJA) के जारी रेट पूरे देश में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता. गहने खरीदते वक्त टैक्स जोड़कर कीमत ज्यादा पड़ती है. IBJA रेट शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं होते.
You may also like
गोवर्धन पूजा प्रकृति से जुड़े रहने की देती है सीखः उप मुख्यमंत्री शुक्ल
सड़क पर युवक का शव फेंककर कार चालक फरार
ना अंडरवियर… ना सलवार… सिर्फ फटा हुआ सूट पहनकर सड़क पर` निकली यह एक्ट्रेस देखकर आप भी हो जाएंगे शर्मसार
ॐ उच्चारण आत्मा का वो चमत्कारी संगीत है जो कैंसर हृदय` रोग रक्त चाप और मानसिक तनाव को हमेशा के लिए जड़ से मिटा देगा जरूर पढ़े
इन 10 तरीकों से लेती हैं आपकी गर्लफ्रेंड आपका टेस्ट नंबर` 7 में तो हर लड़का हो जाता है फेल