Varanasi Weather Update : बंगाल की खाड़ी में उठे मोंथा तूफान ने काशी को आठ महीने की घोर तपिश से राहत दिला दी। सोमवार को सूर्यास्त के बाद लगातार पांच घंटे तक बारिश होती रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच सिर्फ पांच डिग्री का ही फर्क रह गया। एक ओर सामान्य से दो डिग्री गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री ऊपर 24.6 डिग्री सेल्सियस तक आ गया।
बारिश ने शहरियों को गर्मी से राहत तो दी लेकिन दूसरी ओर रोहनिया और मोहनसराय के कई गांवों के खेतों में काटकर छोड़ी गईं धान की फसलें गीली हो गईं। बारिश के साथ ही 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बही। पुरवा का असर कम हो चुका है। शाम 6:30 बजे से लेकर रात 11 बजे तक बनारस स्टेशन, शिवपुर, सिंधौरा, रामनगर, कैंट, लंका, अस्सी, मंडुआडीह, मैदागिन आदि सभी इलाकों में बारिश होती रही। सड़कों पर जलभराव और गलियों में कीचड़ हो गया।
सोमवार को सुबह गंगा किनारे और गांवों में भयानक धुंध छाई रही। इस सीजन में पहली बार इतना कोहरा छाया रहा। बाबतपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बारिश का आंकड़ा मिमी के बजाय सिर्फ ट्रेस ही किया गया।
मोंथा का असर जारी: 30 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, तूफान कब मरेगा?
लखनऊ स्थित यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मोंथा चक्रवाती तूफान के चलते मौसम की स्थिति पलटी। 28 और 29 को हल्की वहीं 30 अक्टूबर को जिले में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मोंथा इसके बाद कमजोर पड़ जाएगा।
You may also like

महिला के साथ छेड़छाड़ पर सिपाही निलंबित, मुकदमा दर्ज

बिलासपुर :मस्तूरी गोलीकांड के मामले में 07 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग शामिल

दक्षिण अफ्रीका पहली बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल में, इंग्लैंड को 125 रन से हराकर रचा इतिहास

आदिवासियों के साथ अन्याय नहीं होने दूंगा, भले ही जिंदगी चली जाए परवाह नहीं: शिवराज सिंह

उमा भारती ने फिर दोहराई 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने की बात




