Astrology
Next Story
Newszop

karwa chauth 2024: करवा चौथ पर कौन सा रंग पहनना चाहिए, जानें 12 राशिनुसार

Send Push

image

karwa chauth lucky colour : इस बार करवा चौथ का व्रत रविवार, अक्टूबर 20 को मनाया जा रहा है। पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने वाला यह पर्व महिलाओं के विशेष महत्वपूर्ण है। ज्योतिष की मानें तो 12 राशियों में हर राशि के लिए कुछ विशिष्ट रंग शुभ माने जाते हैं, अत: यदि महिलाएं करवा चौथ के पावन पर्व पर अपनी राशि के अनुसार सही रंग चुनकर परिधान धारण करें, तो यह अत्यंत शुभ तथा मानसिक और सकारात्मक प्रभाव देने वाला होगा। साथ ही इस दिन सही रंग के कपड़े धारण करने से व्रतधारी का पुण्यफल और भी बढ़ जाता है।


Highlights

  • इस बार करवा चौथ का ड्रेस कलर क्या पहनें।
  • करवा चौथ के लिए लकी ड्रेस कलर जानें।
  • करवा चौथ के लिए राशि के अनुसार रंग जानें।

ALSO READ:

तो आइए यहां जानें अपनी राशिनुसार रंगों के बारे में...

मेष राशि : मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इसलिए इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन लाल तथा सुनहरा रंग के कपड़े पहनने चाहिए। यह वस्त्र धारण करने वाली महिलाओं को जीवन में सकारात्मकता, शक्ति तथा आत्मविश्वास का संचार होता है।

वृष राशि : इस राशि के स्वामी शुक्र ग्रह है। अत: इस राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग गुलाबी तथा सिल्वर है। अत: करवा चौथ पर आप इस रंग की साड़ी या लहंगा का कोई भी शेड पहनकर पूजा करेंगी तो आपको अपने पति का प्यार, और जीवन में समृद्धि लाने में मदद मिलेगी।

मिथुन राशि : बुध आपकी राशि का स्वामी ग्रह है। इस कारण मिथुन राशि की महिलाएं करवा चौथ पर अगर हरे रंग के वस्त्र, साथ ही लाल रंग के कपड़े भी पहन सकती हैं। यदि आप इन रंगों की चूड़ियां पहनकर पूजा करेंगी तो व्रत का दोगुना फल आपको मिलेगा और वैवाहिक जीवन में समृद्धि बनी रहेगी।

कर्क राशि : कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्र हैं। अत: आपके लिए लाल सफेद रंग, तथा सिल्वर रंग के कपड़े या साड़ी अत्यंत शुभ साबित होगी। यदि आप इन रंगों के वस्त्र धारण करके भगवान को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाती है तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

सिंह राशि : इस राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। आप बैंगनी, लाल, संतरी, गुलाबी तथा सुनहरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं। इससे आपको करवा माता का आशीर्वाद जल्दी प्राप्त होगा तथा ये रंग आपके जीवन में समृद्धि, सौम्यता लाने में मददगार होंगे।

image

कन्या राशि : आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है। अत: आपके लिए शुभ रंग लाल हरा या सुनहरा शुभ रहेगा। इस रंग के वस्त्र पहनकर आप करवा चौथ की पूजा करेंगी तो आपको लाभ तथा जीवन में खुशहाली लाने वाला होगा।

तुला राशि : इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। जिस अनुसार इस राशि की महिलाओं को करवा चौथ व्रत वाले दिन लाल, सिल्वर, नीले तथा चमकीला रंग के कपड़े पहनना शुभ साबित होगा। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशहली बनी रहेगी। तथा शांति बढ़ेगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा।

ALSO READ:

वृश्चिक राशि : इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इसलिए इन राशि की महिलाओं के लिए नारंगी रंग, लाल पीले रंग के मिश्रणयुक्त कपड़े, मैरून या चमकीले रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ पर पूजन करना शुभ साबित होगा। यह जहां पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ाएगा, क्योंकि यह खुशी का रंग माना जाता है।

धनु राशि : इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इसलिए अगर इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर करवा चौथ व्रत की पूजा करें तो यह आपके दांपत्य जीवन के लिए शुभ रहेगा। पीला रंग बृहस्पति का रंग माना जाता है और इससे आपके वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली आती है। इस साल करवा चौथ पर चमकीला पीला रंग आपको सुखद महसूस कराएगा।

मकर राशि : आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि है। और शनि का पसंदीदा कलर है नीला। इसलिए इस राशि की महिलाएं करवा चौथ व्रत में फिरोजी या नीले रंग के कपड़ें पहनेंगी तो अत्यंत शुभ होगा। ये रंग आपके जीवन को खुशहाल बना सकता है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि का स्वामी ग्रह भी शनि ही है। अत: इन राशि वाली महिलाओं के लिए भी शुभ रंग नीला और सिल्वर रहेगा। और इस रंग के वस्त्र पहनने से वैवाहिक जीवन सुखमय बनाने में मदद करेगा। इस वजह से इस रंग के या इससे मिलते जुलते रंग के कपड़े पहनें से जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

मीन राशि : मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। इस कारण आपके लिए शुभ रंग नारंगी या पीले रंग तथा लाल और गोल्डन है। यदि करवा चौथ पूजन में आप इस रंग के वस्त्र पहनती हैं तो यह आपके लिए शुभ रहेगा। साथ ही आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी।

ALSO READ:

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Loving Newspoint? Download the app now